लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड रोधी टीकाकरण वाले लोगों को मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में उपनगरीय ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दे दी। लोकल ट्रेन में यात्रा को लेकर पेश से जुड़ी शर्त भी हटा ली गई है।

इस आदेश में राज्य सरकार ने पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों की परिभाषा में उन लोगों को भी शामिल किया है, जो गैर अनिवार्य क्षेत्र में भी काम करते हैं। इसका मतलब है कि वे लोग जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ली है और टीकाकरण को 14 दिन हो चुके हैं, वे लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं।

सरकार ने यह भी कहा है कि अनिवार्य सेवा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी टीके की दोनों खुराक लगवाना अनिवार्य है और उन्हें भी टीकाकरण के 14 दिन बाद ही उन्हें लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी।

मौजूदा समय में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे भीड़ को कम करने के लिए दैनिक टिकट के बजाय टीकाकरण करा चुके यात्रियों को मासिक पास जारी करते हैं। विदित हो कि मध्य रेलवे व पश्चिम रेलवे ने सोमवार को कहा था कि मुंबई में उपनगरीय सेवाएं 28 अक्टूबर से महामारी पूर्व स्तर की 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी लेकिन आम जनता के लिए यात्रा प्रतिबंध में बदलाव नहीं होंगे।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह फैसला यात्रियों की संख्या में वृद्धि पर विचार करते हुए लिया गया। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे 28 अक्टूबर से अपने उपनगरीय नेटवर्क पर क्रमश: 1,774 और 1,367 सेवाओं का परिचालन करेंगे।

वर्तमान में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे 1702 और 1304 सेवाओं का संचालन कर रहे हैं जो कि सामान्य समय में संचालित उपनगरीय सेवाओं का 95.70 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट