लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई के निकट मालगाड़ी पटरी से उतरी, मुख्य लाइन अप्रभावित

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:25 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में दहानू रोड स्टेशन के समीप सोमवार को सुबह एक खाली मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और इस मार्ग की मुख्य लाइन पर ट्रेन सेवाएं अप्रभावित रहीं।

यहां से लगभग 120 किलोमीटर दूर दहानू रोड स्टेशन मुंबई-सूरत दिल्ली ट्रंक मार्ग पर है और मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनें रोजाना इस मार्ग से गुजरती हैं।

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि दहानू में एक तापीय ऊर्जा संयंत्र से निकल रही खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर पटरी से उतर गया।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना मुख्य मार्ग पर नहीं बल्कि लूप लाइन पर हुई। लूप लाइन एक कम महत्वपूर्ण लाइन होती है जो मुख्य लाइन से अलग होती है और बाद में फिर उससे जुड़ती है। उन्होंने बताया कि तत्काल दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को बुलाया गया और पटरी से उतरे डब्बे को पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा