लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ‘गोकुल’ ने दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि की, कुछ क्षेत्रों में बिक्री मूल्य बढ़ेगा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र में सबसे अधिक बिकने वाले दूध ब्रांड ‘गोकुल’ का मालिकाना हक रखने वाले कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने शनिवार को दूध की खरीद कीमत और कुछ क्षेत्रों में बिक्री मूल्य में वृद्धि की घोषणा की।

मूल्य में यह बढ़ोतरी रविवार से प्रभावी होगी। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री और कोल्हापुर जिले के प्रभारी मंत्री सतेज पाटिल ने यह घोषणा की। पाटिल ने कहा, ‘‘कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के चुनाव के दौरान हमने जो वादा किया गया था, उसके अनुरूप भैंस के दूध के लिए खरीद मूल्य में दो रुपये और गाय के दूध के लिए एक रुपये की वृद्धि करने का फैसला किया है। हम राज्य में हर दिन 12 लाख लीटर दूध इकट्ठा करते हैं, इसलिए इस फैसले से किसानों को फायदा होगा। कोल्हापुर, सांगली और कोंकण संभाग को छोड़कर, दूध के बिक्री मूल्य में भी वृद्धि होगी।’’

कांग्रेस नेता पाटिल और ग्रामीण विकास मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता हसन मुश्रीफ सहकारी संस्था का संचालन करने वाले बोर्ड के सदस्य हैं। ‘गोकुल’ दूध के दैनिक संग्रह को मौजूदा आठ लाख लीटर से बढ़ाकर 20 लाख लीटर करने का भी लक्ष्य बना रहा है। पाटिल ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर साल संग्रह में दो लाख लीटर की वृद्धि की जाएगी। पाटिल ने कहा कि चुनाव के बाद बने नए बोर्ड द्वारा लिए गए फैसलों में राज्य की दूध विपणन एजेंसी महानंद के साथ मुंबई में बिक्री के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना भी शामिल है। इससे पैकिंग खर्च कम होगा और हर साल 18.80 लाख रुपये की बचत होगी। कुल मिलाकर, विभिन्न खर्चों में कटौती के साथ सालाना 13 करोड़ रुपये की बचत होगी।

पाटिल ने कहा कि ‘गोकुल’ ने स्थानीय स्तर पर जरूरत को पूरा के लिए एक ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया है, जो 25 जुलाई से कोरोनो वायरस रोगियों के इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक दूध देने वाली मुरहा, जाफराबादी और पंढरपुरी नस्लों की भैंसों की खरीद के लिए 1,000 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे