लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मुंबई जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस अकोला में पटरी से उतरी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 15:12 IST

Open in App

अकोला (महाराष्ट्र), नौ मार्च हावड़ा से मुंबई जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस महाराष्ट्र के अकोला जिले में मंगलवार को पटरी से उतर गयी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई जा रही रेलगाड़ी का अंतिम एसएलआर डिब्बा सुबह करीब सवा ग्यारह बोरगांव मंजू और काटेपूर्ण स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गयी।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी तुरंत रोक दी गई। इसके कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बाधित हो गया।

रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बे को तुरंत वहां से हटा लिया गया और करीब दो घंटे के बाद रेलगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी