लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एक लाख रुपये का कर्ज लेने की इच्छुक युवती के साथ 14 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:35 IST

Open in App

ठाणे, 22 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे में एक लाख रुपये का कर्ज लेने की इच्छुक 22 वर्षीय एक युवती को, दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर खुद को एक वित्तीय कंपनी का कर्मचारी बताते हुए 14 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नौपाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता शहर की एक जानीमानी कंपनी में ‘बिजनेस हेड’ थे और उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी बेटी के खाते में लगभग 18 लाख रुपये जमा किये थे।

अधिकारी ने कहा कि युवती ने इस रकम में से एक लाख रुपये अपने ऊपर खर्च किये थे जो वह वापस जमा करना चाहती थी इसलिए उसने इसके लिए ऋण लेने का निश्चय किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई को युवती को एक व्यक्ति ने कॉल किया जिसने खुद को एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कर्ज देने का प्रस्ताव दिया। युवती इसके लिए तैयार हो गई जिसके बाद व्यक्ति ने उससे 2,600 रुपये का भुगतान करने को कहा।

अधिकारी ने कहा कि बाद में सारे विवरण देने के बावजूद कर्ज नहीं दिया गया और संपर्क करने के बाद एक अन्य व्यक्ति ने युवती से कई बहाने कर के पैसे मांगे जो उसने जुलाई और सितंबर के बीच दिए। इस दौरान पीड़िता ने 14.47 लाख रुपये दिए। व्यक्ति उससे कहता रहा कि कर्ज मिलने के बाद सारा पैसा वापस दे दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में जब युवती को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है तब उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने युवती की ओर से सोमवार को दर्ज शिकायत के आधार पर राज कुंडे और अंजुमन साहू के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां