लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : जनरल नरवणे ने भारत फोर्ज, एआरडीई का दौरा किया, परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:49 IST

Open in App

पुणे, नौ जनवरी सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने शनिवार को भारत फोर्ज और आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टाब्लिशमेंट (एआरडीई) का दौरा किया जहां उन्होंने देश के सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए चल रहे कार्यों को देखा।

दक्षिणी कमान की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत फोर्ज के दौरे में जनरल को एयरोस्पेस निर्माण फैक्टरी, काफी हल्के होवित्जर, सुरक्षित वाहनों, छोटे हथियार और गोला-बारूद सहित चल रही रक्षा परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

सेना प्रमुख ने टेक्निकल एवं मैन्यूफैक्चरिंग इनोवेशन के कल्याणी केंद्र का भी दौरा किया जहां उन्हें थ्री डी प्रिंटिंग, मानव रहित वाहनों, नैनो टेक्नोलॉजी, एआई, थर्मल इमेजिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई।

एआरडीई रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख संस्था है जो सशस्त्र बलों को विश्वस्तरीय रक्षा प्रणालियों से सुसज्जित करता है।

एआरडीई के दौरे में सेना प्रमुख को नवीनतम पहल, उपकरणों एवं गोला-बारूद को विकसित करने में चल रहे अनुसंधान एवं प्रगतियों, लेजर गाइडेड टैंक भेदी मिसाइल प्रणाली आदि की जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि जनरल के दौरे को केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत सशस्त्र बलों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए