महाराष्ट्र: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:43 IST2021-01-13T21:43:51+5:302021-01-13T21:43:51+5:30

Maharashtra: gang-rape of teenager, three accused arrested | महाराष्ट्र: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

ठाणे, 13 जनवरी मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के भायंदर में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात को उस समय एक सुनसान जगह पर हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी संजय भारती (26), अंबेश गौतम (24) और इंद्रजीत गौतम (24) ने लड़की के साथ बलात्कार किया जबकि उसके दोस्त भाग खड़े हुए।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मजूदरी करते हैं और उन्हें अदालत द्वारा 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: gang-rape of teenager, three accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे