लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गडकरी ने नागपुर में सड़क सुरक्षा पहल की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:24 IST

Open in App

नागपुर, 11 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत तक कम करने के उद्देश्य से प्रायोगिक आधार पर एक कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)से संचालित परियोजना 'आईआरएएसटीई' का शुरुआत की।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार, इंटेल, आईएनएआई, आईआईआईटी-हैदराबाद, सीएसआईआर-सीआरआरआई (केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान), महिंद्रा एंड महिंद्रा और नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के बीच सहयोग पर आधारित इस परियोजना में 'विजन जीरो' दुर्घटना परिदृश्य की ओर बढ़ने के लिए सुरक्षा, गतिशीलता विश्लेषण और सड़क बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार एनएमसी से संबंधित वाहन को भिड़ंत से बचाव तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे दुर्घटना का खतरा 60 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। वहीं, सेंसर के जरिये पूरे सड़क नेटवर्क पर संभावित खतरे वाले हिस्सों का मानचित्रिकरण किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि नागपुर में हर साल 1,500 दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 250 मौतें हो जाती है। दुर्घटना स्थलों का मानचित्रिकरण करने के लिए एआई का उपयोग, सड़क की सतह की स्थिति, साइन बोर्ड, मार्किंग, सिग्नल विवरण पर डेटा एकत्र करने में भी मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल