लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अहमदनगर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 13:56 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे दौंड-मनमाड रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी पर जाने वाले करीब 18 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है जबकि कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

केन्द्रीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि अहमदनगर से मल्खेड़ रोड (कर्नाटक) जा रही मालगाड़ी के सात डिब्बे श्रीगोंडा रोड और बेलवंडी के बीच करीब रात 12 बजकर 45 मिनट पर पटरी से उतर गए।

उन्होंने कहा कि डिब्बों के पटरी से उतरने के चलते दौंड-मनमाड रेलवे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।

दौंड पुणे जिले में आता है और मनमाड नासिक जिले में स्थित कस्बा है।

सुतार ने कहा कि लंबी दूरी की लगभग 18 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है जबकि पुणे-अमरावती एक्सप्रेस और कोल्हापुर-गोंडिया एक्सप्रेस समेत चार अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि यह घटना एकल पटरी वाले मार्ग पर हुई है, लिहाजा ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू करना चुनौतीपूर्ण काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos