लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में व्यक्ति से ऑनलाइन 12.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:36 IST

Open in App

ठाणे, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे के 23 वर्षीय व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप पर कथित तौर पर 12.5 लाख रुपये से अधिक राशि की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय प्रकाश में आयी जब दावले नगर के निवासी ने वर्तक नगर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़ित कई ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर जाता था। व्यक्ति कई ऐसी स्कीम से प्रभावित हो गया, जो निवेश पर अधिक राशि वापसी का दावा करते थे।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने विभिन्न ट्रेडिंग ऐप के जरिए 12.53 लाख रुपये का निवेश किया लेकिन बाद में उसे महसूस हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई। उसके खाते से राशि तो कट गई लेकिन उन्हें निवेश का संदेश नहीं मिला।

शहर की पुलिस का साइबर प्रकोष्ठ डायवर्ट होने से पहले 5.24 लाख रुपये की राशि प्राप्त करने में सफल रहा। पुलिस बाकी राशि हासिल करने के लिए जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे