लाइव न्यूज़ :

महाराष्टू: छोड़ दिये गये बोरवेल से पानी पीने पर चार साल के बच्चे की मौत, सात अन्य बीमार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:25 IST

Open in App

पालघर, 28 जुलाई महाराष्ट्र में पालघर जिले के वडा तालुका के एक गांव में उपयोग में नहीं लाये जा रहे एक बोरवेल का पानी कथित रूप से पीने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और सात अन्य बीमार पड़े गये।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कोंडलेगांव जांबुलपाडा में इन सभी ने उपयोग में लाये नहीं जा रहे बोरवेल से पानी पीया था, जिसके बाद सोमवार को एक ग्रामीण अस्पताल में ले जाने के दौरान इस बच्चे की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दूषित पानी पीने से दस्त होने लगी और बच्चे की जान चली गयी जबकि अन्य बीमार पड़ गये। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस गांव में पिछले चार दिनों से ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दयानंद सूर्यवंशी ने गांव का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी बोरवेलों, उसके आसपास के क्षेत्रों एवं जलाशयों को संक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया।

सूर्यवंशी ने कहा कि तत्काल कदम उठाये गये हैं और स्वास्थ्य विभाग मरीजों पर नजर बनाये हुए है तथा किसी भी कर्मचारी को लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाये जाने पर उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?