लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में चार टन संदिग्ध गोमांस जब्त

By भाषा | Updated: September 24, 2021 11:17 IST

Open in App

ठाणे, 24 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर के नौपाड़ा में पुलिस ने चार टन संदिग्ध गोमांस जब्त किया है और इसके परिवहन में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मुंबई में कुर्ला के निवासी लाला अब्दुल सैयद (55) के तौर पर हुई है।

नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह मांस बृहस्पतिवार सुबह जब्त किया गया और इसकी जांच कराई जा रही है।

सुबह की सैर पर निकले बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने सुबह पांच बजे नितिन जंक्शन कंपनी के पास सड़क किनारे एक खड़े एक ट्रक और वहां एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध गोमांस को जब्त किया जिसकी कीमत 9.90 लाख रुपये के करीब आंकी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशी को मारना या अपंग करना) और महाराष्ट्र पशु संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 1995 की धाराओं और मोटर वाहन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब्त मांस के स्रोत और इसका कहां परिवहन किया जा रहा था इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू