महाराष्ट्र: अंबरनाथ में मनसे नेता पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:01 IST2020-11-10T22:01:06+5:302020-11-10T22:01:06+5:30

Maharashtra: Four people arrested for attacking MNS leader in Ambarnath | महाराष्ट्र: अंबरनाथ में मनसे नेता पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: अंबरनाथ में मनसे नेता पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, 10 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ उपनगर में मनसे के एक नेता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्हासनगर अपराध इकाई चार के वरिष्ठ निरीक्षक महेश तारदे ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर आठ नवंबर को मनोज शेलार पर तलवार से हमला किया था जब वह सुबह की सैर पर निकले थे।

शेलार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की अंबरनाथ युवा इकाई के अध्यक्ष हैं।

अधिकारी ने कहा कि अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को साजिद मोहम्मद अकिल शेख, अक्षय गिरी, दीपक तिवारी और रोहित कांबले को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि हमला करने को योजना बनाने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Four people arrested for attacking MNS leader in Ambarnath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे