लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:17 IST

Open in App

अलीबाग, एक अप्रैल महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-रोहा मार्ग पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया और इसके बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रक ने एक और व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब सात बजकर 30 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि सलाव की एक फैक्टरी से कुछ सामान लेकर जा रहे एक ट्रक ने चेहर और आमली गांवों के निकट तीन लोगों को टक्कर मार दी, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका। ट्रक ने इसके बाद नहावे गांव के निकट एक दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिस पर एक परिवार के तीन सदस्य सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण बाबू धेबे (42), उनकी पत्नी रामेश्वरी (38) और 13 वर्षीय बेटे रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक करीब 400 मीटर तक दोपहिया वाहन को घसीटता लेकर चला गया, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रक ने चेहर गांव के निकट उदय महादेव वकाडे (65) को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी स्थानीय लोग वाहन को नहीं पकड़ पाए। हालांकि बाद में चांदगांव में वाहन चालक मोहम्मद तातिफ खान को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल तीन लोगों का रोहा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता