लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में कार और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:36 IST

Open in App

ठाणे, 13 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ कस्बे में एक कार के ऑटो रिक्शा से टकरा जाने से ऑटो में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंबरनाथ के पाले गांव में रविवार रात करीब 10 बजे हुई जब वे अपने दोस्त के घर से गणपति उत्सव में शामिल होकर जिले के उल्हासनगर कस्बे में अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि सामने से आ रही एक कार ऑटो-रिक्शा से टकरा गई। ऑटो रिक्शा में बैठे तीन लोग और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वर्षा वालेचा (51), आरती वालेचा (41), राज वालेचा (12) और चालक किशन शिंदे (33) के तौर पर हुई है और ये सभी उल्हासनगर के रहने वाले थे। साथ ही बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू