महाराष्ट्र: चार आईएएस अधिकारी का तबादला
By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:51 IST2021-08-24T20:51:25+5:302021-08-24T20:51:25+5:30

महाराष्ट्र: चार आईएएस अधिकारी का तबादला
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को निधि चौधरी समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला किया। चौधरी पिछले सप्ताह ही यहां तैनात हुई थीं। चौधरी अब मुंबई उपनगरीय क्षेत्र की कलेक्टर नियुक्त की गई हैं। शुक्रवार को उन्हें रायगढ़ कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक के पद पर तैनात किया गया था। मुंबई उपनगरीय जिले के कलेक्टर मिलिंद बोरिकर को मुंबई के पर्यटन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी निगम के एमडी जहाश्री भोज को महाराष्ट्र पर्यटन विकास कॉर्पोरेशन (एमटीडीसी) के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर निरुपमा डांगे को नयी दिल्ली में स्थित ‘महाराष्ट्र सदन’ का सहायक रेजिडेंट आयुक्त तैनात किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।