लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बिजली का करंट लगने से इंजीनियरिंग कॉलेज के चार कर्मचारियों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:52 IST

Open in App

अमरावती, 29 दिसंबर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार को एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के चार कर्मचारियों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे 'पोटे इंजीनियरिंग कॉलेज' के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर कर्मचारी पेंट कर रहे थे और इसी दौरान करंट के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अमरावती में कठोरा रोड के पास स्थित इस कॉलेज का संचालन भाजपा के विधान पार्षद और राज्य के पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे द्वारा किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि कर्मचारी लोहे की सीढ़ी की मदद से पेंट का काम कर रहे थे जोकि ऊपर से गुजर रही एक बिजली की तार के संपर्क में आ गई और उसमें करंट फैलने से चारों कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अक्षय साहेबराव सावरकर (25), गोकुल सालिकरामजी (28), प्रशांत सेलुकर (30) और संजय दंडनाइक (45) के रूप में हुई है। ये सभी अमरावती जिले के रहने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो