लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पालघर में चार बार भूकंप के झटके, मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2019 12:10 IST

पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार भूकंप आने से लोग घबरा गए हैं और वे जिले में बार बार हो रही इस प्रकार की दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले में चार बार भूकंप आने के बाद एक मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में बुधवार को भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

पालघर, 25 जुलाईःमहाराष्ट्र के पालघर जिले में चार बार भूकंप आने के बाद एक मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार भूकंप आने से लोग घबरा गए हैं और वे जिले में बार बार हो रही इस प्रकार की दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि दहानू और तलसारी तालुकों में देर रात एक बजकर तीन मिनट पर 3.8 और देर रात सवा एक बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।

कदम ने बताया कि इस बीच दहानू, तलसारी और बोइसर में देर रात एक बजकर तीन मिनट से रात सवा एक बजे के बीच 2.9 और 2.8 तीव्रता के दो और भूकंप आए। ठाणे जिले में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन कोष के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि दहानू के वासवलापाडा में एक मकान के ढह जाने से रिश्या मेघवले (55) की मौत हो गई। विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में बुधवार को भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार से जिले में सात बार भूकंप आ चुका है। विवेकानंद ने बताया कि सभी भूकंपों का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था। अधिकारी ने बताया कि भूकंप आने के दौरान बारिश होने के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। दहानू में पिछले साल नवंबर से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में था।

टॅग्स :महाराष्ट्रभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी