लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस और NCP के चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, इस दिन हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 14:43 IST

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन हार गये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की  महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।अकोले विधानसभा से विधायक वैभव पिचड के पार्टी इस्तीफे की बात कई दिनों से चर्चा में थी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से 25 जुलाई को ही मुलाकात भी की थी। 

महाराष्ट्र में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच विपक्ष के चार विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलाम्बकर और राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, वैभव पिचाड और संदीप नाइक ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में स्थित विधान भवन में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को सौंपे। बागड़े को ये इस्तीफे अलग अलग सौंपे गए। कोलाम्बकर मुंबई से सात बार विधायक रह चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह भोसले ने 2014 में सतारा विधानसभा सीट से चुनाव 47,813 मतों से जीता था। सूत्रों ने बताया कि चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

अकोले विधानसभा से विधायक वैभव पिचड के पार्टी इस्तीफे की बात कई दिनों से चर्चा में थी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से 25 जुलाई को ही मुलाकात भी की थी। 

पिछले हफ्ते शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की  महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। खबर है कि चित्रा वाघ भारतीय जनता पार्टी  (BJP)में शामिल सकती हैं।  वहीं 25 जुलाई को ही NCP के मुंबई प्रमुख सचिन अहीर भी शिवसेना में शामिल हुये थे। 

डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन हार गये थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं