लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बांध पर जन्मदिन मनाने गए चार बच्चों और दो युवतियों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:18 IST

Open in App

नासिक, 17 अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक जिले की इगतपुरी तहसील में स्थित एक बांध पर जन्मदिन का उत्सव उस वक्त गम में बदल गया जब वहां चार बच्चों और दो युवतियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को वदिवारहे गांव के पास वलदेवी बांध पर हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नौ लड़के-लड़कियों का एक समूह अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने बांध पर गया था। इनमें से ज्यादातर नाबालिग थे। फोटो खींचने के चक्कर में कुछ बांध के पानी में गिर गए। चार बच्चों समेत छह डूब गए और तीन अन्य सुरक्षित हैं।”

उन्होंने कहा कि जिस सोनी गमे (12) का जन्मदिन मनाने ये लोग यहां आए थे उसकी भी डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा खुशी मनियार (10), ज्योति गमे (16), हिम्मत चौधरी (16), नाजिया मनियार (19) और आरती भालेराव (22) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी मृतक नासिक शहर के निवासी थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नासिक जिला अस्पताल में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos