लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : हत्या के बाद शव को पानी की टंकी में फेंकने के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:50 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून दक्षिण मुंबई में एक महीने से अधिक समय से लापता 23 वर्षीय एक व्यक्ति का शव एक इमारत की पानी की टंकी से बरामद किया गया है। उस व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में बिहार और बेंगलुरु से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के प्रमुख आरोपी को संदेह था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके कारण बिहार में उसके गांव में रहने वाले लोग उसका मजाक उड़ाते थे।

पुलिस के मुताबिक प्रमुख आरोपी ने 14 मई को पीड़ित को एक इमारत की छत पर बुलाया, जहां मरम्मत का कार्य चल रहा था। पीड़ित व्यक्ति जैसे ही इमारत में पहुंचा, आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों ने उस पर हथौड़े और चाकू से हमला कर हत्या करने के बाद उसके शव को इमारत की पानी की टंकी में फेंक दिया। चारों आरोपियों ने पानी की टंकी में करीब 25 किलोग्राम नमक डाल दिया, ताकि शव सड़े नहीं। इसके बाद सभी आरोपी बिहार और बेंगलुरु भाग गए। इस बीच, पीड़ित के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस