लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सात सूत्री कार्ययोजना बनायी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:15 IST

Open in App

पुणे, 10 मार्च कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि पर रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने करीबी संपर्को की जांच, संक्रमितों के बेहद करीब आने वालों की पहचान, तेजी से उनकी जांच, हॉटस्पॉट में सघन जांच और मौतों के ऑडिट समेत सात सूत्री कार्ययोजना बनायी है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने इस संबंध में तीन मार्च को सभी जिला प्रशासनों को पत्र भेजा था और उन्हें इन बिंदुओं पर तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

कार्ययोजना में सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक जमावड़ों के सिलसिले में दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा लोगों को कोविड-19 संक्रमण रोधक आचरणों का पालन करने के वास्ते प्रेरित करने के लिए नागरिक समाज एवं धार्मिक नेताओं को साथ लेने की बात भी कही गयी है ।

महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में 9,927 और व्यक्तियों के संक्रमण की चपेट में आने से इस महामारी के मामले 22,38,398 हो गये और 58 मरीजों की जान चले जाने से अब तक 52,556 मरीजों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के दल की टिप्पणी के बाद यह कार्ययोजना बनायी गयी है। इस दल ने हाल ही नागपुर, अमरावती, यवतमाल, ठाणे, पुणे और मुम्बई का दौरा किया था जहां संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

सभी जिलाधिकारियों एवं नागरिक प्रमुखों को भेजे पत्र में डॉ. व्यास ने कहा कि वैसे तो केंद्रीय टीम की टिप्पणी उनकी यात्रा वाले जिलों के संदर्भ में थी लेकिन हो सकता है कि अन्य जिलों में कमोबेश ऐसा ही है, इसलिए सभी जिलो को इन रणनीतियों पर काम करने की जरूरत है।

पत्र के अनुसार जिला प्रशासनों को संस्थानात्मक पृथक वास केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया क्योंकि घरों में पृथक-वास करने वाले मरीजों की रोजाना निगरानी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण