महाराष्ट्र: नांदेड़ के पूर्व सांसद खतगांवकर ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:58 IST2021-10-17T17:58:07+5:302021-10-17T17:58:07+5:30

Maharashtra: Former Nanded MP Khatgaonkar quits BJP, joins Congress | महाराष्ट्र: नांदेड़ के पूर्व सांसद खतगांवकर ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल

महाराष्ट्र: नांदेड़ के पूर्व सांसद खतगांवकर ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल

नांदेड़/औरंगाबाद(महाराष्ट्र), 17 अक्टूबर नांदेड़ के पूर्व सांसद भास्कर पाटिल खतगांवकर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी और पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्णा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये।

उल्लेखनीय है कि खतगांवकर ने सात साल पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

खतगांवकर ने कहा कि वह पूर्व में महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण के विरोधी थे, लेकिन अब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पसंद करते हैं, लेकिन ‘‘यदि हमारे कार्यकर्ताओं को न्याय चाहिए तो मुझे कांग्रेस में होने की जरूरत है।’’

चव्हाण ने खतगांवकर और पोकर्णा का पार्टी में स्वागत करते हुए ट्वीट किया कि उनकी मौजूदगी न सिर्फ नांदेड़ में, बल्कि पूरे मराठवाड़ा में कांग्रेस को मजबूत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Former Nanded MP Khatgaonkar quits BJP, joins Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे