लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पूर्व CM पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा-कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला लेने में नहीं की देरी

By भाषा | Updated: November 12, 2019 16:16 IST

राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के संबंध में मंगलवार को लगाई जा रही अटकलों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन लागू भी होता है तो भी इसे हटाया जा सकता है जब दलों के पास संख्या बल हो और वे सरकार बनाने की दावेदारी कर सकते हों।

Open in App
ठळक मुद्देचव्हाण ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो उनकी पार्टी ने दिल्ली में इतनी लंबी चर्चाए नहीं की होतीं। सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन लागू भी होता है तो भी इसे हटाया जा सकता है

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राज्य में सरकार गठन के लिए शिवसेना को समर्थन देने के फैसले पर कांग्रेस की तरफ से की गई देरी को लेकर हो रही आलोचनाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया। सरकार बनाने के लिए क्या कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देने पर सहमत हुई थी, यह पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो उनकी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली में इतनी लंबी चर्चाए नहीं की होतीं।

राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के संबंध में मंगलवार को लगाई जा रही अटकलों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन लागू भी होता है तो भी इसे हटाया जा सकता है जब दलों के पास संख्या बल हो और वे सरकार बनाने की दावेदारी कर सकते हों।

महाराष्ट्र में गैर-भाजपाई सरकार बनाने के शिवसेना के प्रयासों को सोमवार को झटका लगा था जब कांग्रेस ने अंतिम क्षण में कहा कि वह उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को समर्थन देने के विषय पर अपनी सहयोगी राकांपा से कुछ और चर्चाएं करना चाहती है। चव्हाण ने से कहा, “शिवसेना राजग की सहयोगी थी और इसको हमारा समर्थन देने का सवाल नहीं था। पार्टी के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने कल मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। यह सही बात नहीं है कि कांग्रेस ने फैसले में देरी की।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेता बाद में सरकार गठन की प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए मुंबई में राकांपा के नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह मुद्दा आज सुलझेगा।” राज्य में राष्ट्रपति शासन लग सकने की अटकलों पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने कहा, “अगर आज राष्ट्रपति शासन लग भी जाता है, तो भी यह तब हट जाएगा जब दलों को लगेगा कि उनके पास संख्याबल है और वे सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं।”

इस बीच शिवसेना में सूत्रों ने कहा कि पार्टी कांग्रेस-राकांपा की चर्चाओं के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा कर रही है। शिवसेना के एक सूत्र ने कहा, “हमारे सभी विधायक साथ हैं और वह कांग्रेस-राकांपा की बातचीत को देख रहे हैं। वे एक बार फैसले पर पहुंच जाएं, उसके बाद हम उनके साथ शामिल होंगे।”

गहन चर्चाएं जारी रहने के बीच, कांग्रेस के मुख्य नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के साथ चर्चा करने के लिए मुंबई रवाना होंगे। इससे पहले सुबह में, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर पवार से बात की और अपनी पार्टी के नेताओं को मुंबई में पवार से मुलाकात करने को कहा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी