लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र फ्लोर टेस्ट: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी ने कहा- बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं

By भाषा | Updated: November 26, 2019 12:09 IST

Maharashtra crisis: महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है। कल (27 नवंबर) को शक्ति परीक्षण होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शक्ति परीक्षण में कोई गुप्त मतदान नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि फ्लोर टेस्ट का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करती है और उसे पूरा भरोसा है कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करेगी।

प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटील ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं और हम यह करके दिखाएंगे।” उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने की खातिर विश्वास मत बुधवार को ही होगा।

साथ ही शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी निर्देश दिया कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्यों को बुधवार को ही शपथ दिलाई जाए। शीर्ष अदालत ने संपूर्ण कार्यवाही के सीधे प्रसारण का भी आदेश दिया और कहा कि विधानसभा में गुप्त मतदान नहीं होगा। 

वहीं, एनसीपी प्रवक्ता  नवाब मलिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारतीय लोकतंत्र में एक मील का पत्थर साबित करेगा। कल शाम 5 बजे से पहले, यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा का खेल खत्म हो गया है। कुछ दिनों में महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार होगी।  

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल