लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बाढ़ : मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण के बारे में गडकरी से बात करूंगा- पवार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:17 IST

Open in App

पुणे, 27 जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को कहा कि कोल्हापुर से गुजरने वाले मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ के दौरान निर्बाध यातायात के लिए फ्लाईओवर के निर्माण की संभावना के बारे में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत करेंगे।

जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए कोल्हापुर आये पवार ने पंचगंगा नदी में बहकर जाने वाले प्राकृतिक जलाशयों पर अतिक्रमण के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। जिले में पिछले सप्ताह भारी वर्षा हुई थी।

जलजमाव के कारण कोल्हापुर के समीप चार दिनों तक बंद रहने के बाद मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में राजमार्ग के इस खंड को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया था, जिसके कारण कर्नाटक जाने वाली करीब 200 गाड़ियां फंस गयी थीं। उनमें ट्रक, छोटी कारें आदि थीं।

पवार ने कहा कि बाढ़ की चपेट में आने वाले कोल्हापुर के समीप मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग के खंडों पर फ्लाईओवरों के निर्माण की संभावना के बारे में वह केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी से बातचीत करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं गडकरी साहब से बात करूंगा। राष्ट्रीय राजमार्ग सदैव यातायात के लिए खुला रहना चाहिए। मैं जिले में विभिन्न खंडों पर फ्लाईओवरों के निर्माण की संभावना के बारे में गडकरी साहब से बातचीत करूंगा, ताकि बाढ़ की स्थिति में (पुणे) मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है