महाराष्ट्र: पांच साल के बच्चे की बस से टक्कर लगने से मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:21 IST2021-12-22T22:21:47+5:302021-12-22T22:21:47+5:30

Maharashtra: Five-year-old boy dies after being hit by bus | महाराष्ट्र: पांच साल के बच्चे की बस से टक्कर लगने से मौत

महाराष्ट्र: पांच साल के बच्चे की बस से टक्कर लगने से मौत

नागपुर, 22 दिसंबर महाराष्ट्र में नागपुर जिले स्थित विहिरगांव के नजदीक बुधवार को बारात के दौरान नाच रहे पांच साल के बच्चे की एक निजी बस से टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहार बाद हुई है और घटना से नाराज बच्चे के रिश्तेदारों ने बस में तोड़फोड़ की।

पुलिस के मुताबिक मृतक शुभम काकडे परसियोनी तहसील के सलाई मोकसा गांव का रहने वाला था और नागपुर अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता के साथ आया था। वह पेशे से किसान माता-पिता का इकलौता बेटा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वह उमरेद रोड पर बारात के दौरान नाच रहा था तभी तेज गति से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पूरे शादी समारोह में मायूसी छा गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और मृतक के नाराज रिश्तेदारों ने बस में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने बाद में आरोपी बस चालक सूरज कामदी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Five-year-old boy dies after being hit by bus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे