लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भिवंडी में आग लगने से कपड़ों के पांच गोदाम नष्ट

By भाषा | Updated: December 4, 2021 12:24 IST

Open in App

ठाणे, चार दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर रात आग लगने से कपड़े के पांच गोदाम पूरी तरह से नष्ट हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, ‘‘ पूर्णा गांव के द्रौपदी परिसर स्थित कपड़ा गोदाम में से एक में शुक्रवार देर रात करीब एक बज कर 30 मिनट पर आग लग गई। इसके बाद आग परिसर के चार अन्य गोदाम में भी फैल गई, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे। सभी पांच गोदाम आग में खाक हो गए।’’

उन्होंने बताया कि आग की जानकारी मिलने पर ठाणे और भिवंडी नगर इकाई से एक-एक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। कदम ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन