लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उल्हासनगर में इमारत का छज्जा ढहने से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:17 IST

Open in App

ठाणे, 15 मई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में शनिवार को एक इमारत का छज्जा ढह जाने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इमारत में रहने वाली 45 साल संध्या डोडवाल का शव देर रात को मलबे से बरामद कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह घटना अपराह्न करीब 1:40 बजे कैंप नंबर-1 में स्थित पांच मंजिला 'मनोरमा' इमारत में हुई।

कदम ने कहा कि चौथी मंजिल का छज्जा टूटा, जिससे बाकी मंजिलों के छज्जे भी छतिग्रस्त हुए और मलबा जमीन पर गिरा। इसकी चपेट में कई लोग आ गए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुट गई है।

अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन दल की स्थानीय टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और 11 निवासियों को निकाला गया। इन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम भी मलबा हटाने और इसमें फंसे पांच लोगों को निकालने के अभियान में अग्निशमन दल के कर्मचारियों की मदद कर रही है।

इस घटना में जान गंवाने वालों की पहचान मोंटी मिलिंद पार्शे (12), ऐश्वर्या हरीश डोडवाल (23), हरीश डोडवाल (40), सावित्री पार्शे (60) और संध्या डोडवाल (45) के रूप में हुई है।

उल्हासनगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी युवराज बधाने ने कहा कि इस इमारत का निर्माण अवैध रूप से 1994 में किया गया था। घटनास्थल पर पहुंचे कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित