लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बलात्कार के मामले के आरोपी की पत्नी से धन वसूलने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:40 IST

Open in App

ठाणे, 28 अक्टूबर पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बलात्कार के एक मामले में आरोपी की पत्नी से कथित रूप से जबरन धन वसूलने को लेकर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताया कि नवी मुंबई के उल्वे इलाके में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में एनआरआई पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली एक महिला आरोपी की पत्नी के पास पहुंची और उसने एक अन्य महिला द्वारा उसके पति के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने के लिए कथित रूप से 14 लाख रुपए मांगे।

अधिकारी ने बताया कि इस बात पर सहमति बनी कि शिकायतकर्ता को ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे और इसमें से 50,000 रुपए उस महिला को दिए जाएंगे, जिसने आरोपी की पत्नी से संपर्क किया था। बाद में आरोपी की पत्नी ने पैसे मांगने वाली महिला के खिलाफ एनआरआई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को जाल बिछाया और सीवुड्स इलाके में बलात्कार मामले की शिकायतकर्ता, उसकी मां, पैसे मांगने वाली महिला और उनके साथ आए दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 388 (जबरन वसूली) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह