लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एआईएमआईएम के पांच पार्षद राकांपा में शामिल

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:03 IST

Open in App

लातूर, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में उदगीर नगर परिषद (यूएमसी) से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच पार्षद नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए हैं।

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राज्य के मंत्री संजय बनसोड ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्षद सैयद ताहिर हुसैन, शेख फैयाज, इब्राहिम पटेल, शम्सुद्दीन करगार और इमरोज हाशमी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में मुंबई में राकांपा में शामिल हुए।

यूएमसी के चुनाव अगले कुछ महीनों में होने की संभावना है और सभी दलों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। परिषद में 44 सदस्य हैं, जिनमें से 23 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के, 14 कांग्रेस के और सात एआईएमआईएम के हैं।

एआईएमआईएम की जिला इकाई के अध्यक्ष रह चुके हुसैन ने कहा, ‘‘हम दूरदर्शी नेता शरद पवार के नेतृत्व में यकीन रखते हैं। हम मंत्री संजय बनसोड और राकांपा की प्रदेश इकाई के महासचिव बसवराज पाटिल नागरलकर को उदगीर के विकास के लिए प्रयास करते हुए देख रहे हैं इसलिए हम राकांपा में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित