लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा कर्मियों की गोलीबारी में महाराष्ट्र के मछुआरे की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:18 IST

Open in App

देवभूमि द्वारका (गुजरात), सात नवंबर गुजरात में अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) की गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गयी और उसकी नौका पर सवार चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे घटी।

देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने कहा, ‘‘पीएमएसए जवानों ने शनिवार शाम को गोली चलाई जिसमें महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला एक मछुआरा मारा गया जो मछली पकड़ने वाली नौका ‘जलपरी’ पर सवार था।’’

उन्होंने कहा कि नौका पर चालक दल के सात सदस्य सवार थे और इनमें से एक को गोलीबारी की घटना में मामूली चोट आई है। मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश चामरे (32) का शव रविवार को ओखा बंदरगाह पर लाया गया तथा पोरबंदर नवी बंदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

जोशी ने बताया, ‘‘चामरे मछली पकड़ने की नौका ‘जलपरी’ पर सवार था जो चालक दल के सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकली थी। इनमें से पांच सदस्य गुजरात से और दो महाराष्ट्र से थे।’’

उन्होंने कहा कि घटना के मामले में जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos