ठाणे (महाराष्ट्र), एक मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को लकड़ी की एक फैक्ट्री में आग लग गयी, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी शहर के निकट गोवे गांव में स्थित फैक्ट्री में आग देर रात करीब दो बजे लगी। फैक्ट्री आग में जलकर खाक हो गयी।
उन्होंने बताया कि कल्याण-डोम्बिवली और भिवंडी-निजामपुर नगर निकायों से दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया और घटना के करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।