लाइव न्यूज़ :

मुंबई: चेंबूर के बाद भिवंडी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 28, 2018 07:43 IST

Open in App

ठाणे के भिवंडी में एक गोदाम में आज तड़के आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक इस हादसे में किसी भी हताहत की सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां तैनात हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह ही लगी। इससे पहले मुंबई के चेंबूर इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

 

बता दें कि गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय इलाके तिलक नगर में स्थित 16 मंजिला भवन में आग लगी है। मुंबई दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा, दमकल विभाग को शाम सात बजकर इक्यावन मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत हमारा अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस मौके पर रवाना हो गए।उन्होंने बताया कि तिलक नगर में गणेश गार्डन के पास संग्राम सोसायटी (जी+16) के 10वें फ्लोर पर आग लगी है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने फ्लोर से छह लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पड़ोस के राजवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निकाय द्वारा संचालित अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :मुंबईभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे