महाराष्ट्र: प्लास्टिक का सामान बनाने के कारखाने में आग लगी
By भाषा | Updated: November 7, 2021 23:18 IST2021-11-07T23:18:46+5:302021-11-07T23:18:46+5:30

महाराष्ट्र: प्लास्टिक का सामान बनाने के कारखाने में आग लगी
ठाणे, सात नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुर्बाद एमआईडीसी इलाके में प्लास्टिक का सामान बनाने वाले एक कारखाने में रविवार रात आग लग गई।
ठाणे महानगर पालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि आग रात करीब नौ बजे लगी जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में दमकल की तीन गाड़ियां लगी हैं।
कारखाने में प्लास्टिक की कुर्सियां तथा अन्य सामान बनाया जाता था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।