लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : वसई में 12 मंजिला इमारत में आग लगी, 60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:13 IST

Open in App

पालघर, पांच नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में शुक्रवार को 12 मंजिला इमारत में आग लगने के बाद 60 से ज्यादा लोगों को उसमें से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण अपराह्न करीब 3:30 बजे आठवीं मंजिल के गलियारे में लगी।

उन्होंने बताया कि उस फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट के निवासियों ने जब दरवाजा खोला तब आग मकान के भीतर फैल गयी और धुआं ऊपरी मंजिल पर भी फैल गया।

उन्होंने कहा कि फ्लैट के लोग तुरंत बाहर निकल आए लेकिन मकान पूरी तरह बर्बाद हो गया।

अधिकारी ने बताया कि वसई-विरार नगर निगम के दमकल विभाग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि नौवीं मंजिल पर फंसे एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक बीमार महिला समेत इमारत में रहने वाले 60 से ज्यादा लोगों, को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल