लाइव न्यूज़ :

मुंबईः बैंक में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने का कर रही हैं प्रयास 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2020 07:12 IST

BBK बैंक में भीषण आग लग गई है। बैंक का शटर बंद होने की वजह से अंदाजा नहीं लग रहा है कि बैंक में कितना नुकसान हुआ है। साथ ही साथ आग लगने के कारण का पता भी नहीं लगाया जा सका है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के नरीमन पॉइंट में गुरुवार तड़के एक बैंक में भीषण आग लग गई।दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के कोशिश कर रही हैं।

मुंबईःमुंबई के नरीमन पॉइंट में गुरुवार तड़के एक बैंक में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के कोशिश कर रही हैं। हालांकि हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।  

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के नरीमन पॉइंट की बैंक और बहरीन एंड कुवैत (BBK) में सुबह आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गईं, जिसके बाद कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है। बैंक का शटर बंद होने की वजह से अंदाजा नहीं लग रहा है कि बैंक में कितना नुकसान हुआ है। साथ ही साथ आग लगने के कारण का पता भी नहीं लगाया जा सका है। 

मानखुर्द के एक 'स्क्रैप कपाउंड' में लग चुकी आग

इससे पहले मुम्बई के उपनगरीय मानखुर्द के एक 'स्क्रैप कपाउंड' में सुबह भीषण आग लग गई थी, जिसमें बेकार तेल के कुछ डिब्बे और वहां पड़ा सामान खाक हो गया था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

उन्होंने बताया था कि दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे मानखुर्द-घाटकोपर लिंक रोड के पास मंडाला स्थति 'स्क्रैप कपाउंड' में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसमें 15,000 वर्ग फुट में फैले पांच कबाड़ के गोदाम में पड़े कबाड़ और खाली पड़े तेल के ड्रमों में आग लग गई थी। तेज हवा के कारण बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के तीन विमानों को तुरंत मौके पर भेजा गया था। इसके अलावा दमकल की छह गाड़ियां, जम्बो टैंकर, तीन पानी के टैंकर, दो फोम टेंडर और एक एम्बुलेंस मौके पर तैनात किए गए थे। 

कल अहमदाबाद में डायपर फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग

वहीं बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर के निकट सानंद औद्योगिक क्षेत्र में एक डायपर फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई थी।  आग सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगी थी। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ की तैनाती के आदेश दिए थे।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं