लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पहले दो विवाह की बात छिपा तीसरी शादी करने वाले व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:59 IST

Open in App

ठाणे, 23 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक व्यक्ति के खिलाफ पिछली दो शादियों के बारे में बताए बिना एक महिला के साथ शादी कर उसे धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी सुनील कुमार रघुपति शर्मा के खिलाफ मुंब्रा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 495 तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने इस महीने की शुरुआत में ठाणे के दिवा में शर्मा से शादी की। हालांकि, बाद में वह यह जानकर स्तब्ध रह गई कि शर्मा की पहले दो बार शादी हो चुकी है।

पुलिस ने कहा कि महिला ने शिकायत में दावा किया है कि वह शख्स अपनी पहली पत्नी को पीटता था और उसने महिला को भगा दिया था। बाद में, उसने दूसरी महिला से शादी की और उस विवाह से उसके दो बच्चे हुए। हालांकि, वह शादी भी नहीं चल पाई।

मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos