लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एक व्यक्ति, निजी कम्पनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 7, 2021 11:56 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), सात जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिल में पुलिस ने एक आदिवासी की जमीन पर कथित रूप से कब्जा करने के आरोप में एक व्यक्ति और एक निजी कम्पनी के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने विजयपुर के एक आदिवासी से जमीन खरीदी थी और उसके लिए केवल डेढ़ लाख रुपये दिए, जबकि जमीन की कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपी ने बाद में जमीन अपनी पत्नी के नाम कर दी और फिर उसे एक निजी कम्पनी को बेच दिया, जिसने जमीन के एक हिस्से पर निर्माण शुरू कर दिया।

आदिवासी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मंगलवार को आरोपी व्यक्ति और उससे जमीन खरीदने वाली कम्पनी के खिलाफ भादंस की प्रासंगिक धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह