लाइव न्यूज़ :

मुंबई: उद्धव ठाकरे के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पोस्ट पर शख्स की पिटाई के मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR

By एएनआई | Updated: December 26, 2019 14:45 IST

महाराष्ट्र के वडाला क्षेत्र के रहने वाले हिरामनी विजेंद्र तिवारी की कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले में पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर अपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिरामनी तिवारी से हुई थी मारपीट पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की, मामले की जांच जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट लिखने को लेकर मुंबई के वडाला के एक शख्स हिरामनी विजेंद्र तिवारी की कथित पिटाई के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तिवारी का आरोप है कि ये शिवसेना के कार्यकर्ता हैं जिन्होंने उनके साथ मारपीट की और बाल काट दिए।  

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तिवारी ने बताया,  '19 दिसंबर को मैने सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे का जामिया मिल्लिया की घटना को जलियावाला बाग से तुलना करने को गलत कहा था। उसके बाद 20-30 लोगों ने मुझे बुरी तरह पीटा और मेरे सिर के सभी बालों को काट दिया।'

जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में नागरिकता कानून का विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा पीटे जाने के बाद 17 दिसंबर को ठाकरे ने पुलिस की कार्रवाई की तुलना जलियावाला बाग हत्याकांड से की थी।

उद्दव ठाकरे ने कुछ दिन पहले कहा था, 'जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में जो हुआ वह जलियावाला बाग की तरह था। छात्र एक 'युवा बम' की तरह हैं। इसलिए हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे छात्रों के साथ जिस तरह का बरताव कर रहे हैं, वैसा नहीं करें।'

ठाकरे का ये बयान इसी महीने विश्वविद्यालय में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद आया था जो बाद में हिंसात्मक हो गया। इसमें कई छात्रों को चोटें भी आई थीं।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं