लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उल्हासनगर में इमारत का छज्जा ढहने से पांच लोगों की मौत मामले में बिल्डर पर प्राथमिकी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:40 IST

Open in App

ठाणे, 13 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक इमारत का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत की घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने इसके बिल्डर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिल्डर मनोज सेवकराम लाहौरी के खिलाफ नगर निकाय अधिकारियों द्वारा दर्ज शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को उल्हासनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

यह घटना 15 मई को हुई थी और भूतल समेत पांच मंजिला इस इमारत में से चौथी मंजिल का छज्जा टूटा, जिससे बाकी मंजिलों के छज्जे भी छतिग्रस्त हुए और मलबा जमीन पर गिरा। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि लाहौरी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उसने यह इमारत 1994-96 में बिना अनुमति के बनाई थी और इसमें दोयम दर्जे के सामानों का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच