लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : फिल्म निर्माता और दो अन्य मीरा रोड में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:28 IST

Open in App

ठाणे, 20 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में एक फिल्म निर्माता और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ.महेश पाटिल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फिल्म निर्माता देह व्यापार गिरोह चला रहा है और महिलाओं को फिल्मों में अवसर दिलाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल रहा है।

उन्होंने बताया कि गिरोह सालों से मीरा रोड स्थिति एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी कन्हैयालाल बालचंदानी की मदद विनिता इंग्ले नामक महिला कर रही थी जो एजेंट की तरह काम करती थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा और हाउसिंग काम्प्लेक्स पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो महिलाओं को बचाया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक कारोबार (निवारण) अधिनियम- पीआईटीए के तहत तीनों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया