लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विरोध के तौर पर झील के पानी में खड़े हुए किसान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 10:51 IST

Open in App

नागपुर, तीन नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में किसानों का एक समूह विरोध प्रदर्शन करने के लिए झील के पानी में खड़ा रहा। किसानों की मांग है कि झील से जल छोड़ा जाए, ताकि उनकी फसलें नष्ट न हों।

करीब 50 किसान अपनी मांगों को लेकर सोमवार को लगभग तीन घंटे खिंडसी झील में खड़े रहे।

किसानों ने झील के जलग्रहण क्षेत्र में खेती के लिए पट्टे पर जमीन ली थी, लेकिन पिछले महीने भारी बारिश के बाद यहां बाढ़ आ गई।

किसानों ने 30 अक्टूबर को उपमंडलीय अधिकारी से अनुरोध किया था कि झील से पानी छोड़ा जाए, ताकि उनकी फसलें बच सकें, लेकिन जब पानी नहीं छोड़ा गया तो अपना विरोध दर्ज कराने के लिए वे झील में खड़े हो गए।

तहसीलदार बालासाहेब मास्के और स्थानीय पुलिस के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

मास्के ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह मामले को सुलझाने के लिए उनके प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को सिंचाई विभाग अधिकारियों की बैठक का प्रबंध करेंगे, जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल