लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित लातूर में शरीफे की खेती से किसान ने की अच्छी कमाई

By भाषा | Updated: October 27, 2021 10:01 IST

Open in App

औरंगाबाद, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में गर्म और पानी की कमी वाले इलाके में एक किसान ने पिछले दो वर्ष में शरीफे की खेती कर करीब 40 लाख रुपये की कमाई की। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लातूर जिला सूचना कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में किसान बालकृष्णा नामदेव येलाले की इस सफलता की कहानी के बारे में बताया गया है। येलाले का जनवल गांव में सात एकड़ का खेत है, जो दक्कन के पठार की कठोर बेसाल्ट चट्टान पर स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि पहले येलाले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए अंगूर उपजाते थे, लेकिन कुछ साल पहले विदेश में खरीदारों ने कीटनाशक के इस्तेमाल को लेकर अंगूर खरीदने से मना कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि येलाले ने हार नहीं मानी और शरीफा की खेती का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि इस इलाके में पानी की कमी रहती है और तापमान भी अधिक रहता है। उन्होंने बताया कि शरीफे की पत्तियों की गंध की वजह से जानवर इसे खाते नहीं हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शरीफा के पौधे को बहुत कम पानी की जरूरत होती है और इसकी देखभाल पर प्रत्येक साल 50,000 रुपये तक का खर्चा आता है। इसकी प्रति एकड़ पांच से 10 टन की उपज होती है। इसकी खेती से येलाले ने पिछले दो वर्षों में करीब 40 लाख रुपये की कमाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह