लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फड़णवीस ने जलयुक्त शिवार योजना की एसीबी जांच का स्वागत किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:12 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान प्रवर्तित की गयी जलसंरक्षण योजना ‘जलयुक्त शिवार’ की जांच का आदेश देने के एमवीए सरकार के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को जलयुक्त शिवार के तहत 900 निर्माण कार्यों की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से जांच का आदेश दिया था। यह राज्य में 2014-19 के बीच रही फड़णवीस नीत भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना थी।

फड़णवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं जलयुक्त शिवार योजना में 950 निर्माण कार्यों की जांच कराने के फैसले का स्वागत करता हूं। अपने कार्यकाल के दौरान मैंने पहले ही 600 निर्माण कार्यों की ऐसी ही जांच का आदेश दिया था। ये योजनाएं जिलाधिकारियों के अधीन कार्यान्वित की गयीं। समाहरणालय के कोई सात विभाग इस योजना में शामिल थे।’’

बुधवार को राज्य के जलसंरक्षण मंत्री शंकरराव गडाक ने कहा था कि 900 परियोजनाओं में दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया और उनमें निर्माण कार्य घटिया रहा है, उन्हें एसीबी जांच का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इस योजना के तहत मंजूर किए गए करीब छह लाख अन्य निर्माण कार्यों की जांच करेंगे और काम की गुणवत्ता का पता लगायेंगे एवं यह भी देखेंगे कि प्रक्रिया का पालन किया गया या नहीं।

पिछली भाजपा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लायी गयी यह योजना खेतों में तालाबों, जलधाराओं पर बांध के निर्माण , नदियों से तलछट हटाने आदि पर केंद्रित थी। इस योजना पर भ्रष्टाचार एवं जलसंरक्षण के गैर वैज्ञानिक तरीके अपनाने के भी आरोप लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां