लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: युवती की मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही देर पर फडणवीस ने उठाया सवाल

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:00 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पुणे शहर में 23 वर्षीय एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही देर को लेकर शुक्रवार को सवाल खड़ा किया और घटना की जांच की मांग की।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने घटना के बाबत महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा और उनके हस्तक्षेप की मांग।

उक्त युवती बीड जिले की निवासी थी और सोमवार तड़के, पुणे के हडपसर क्षेत्र में स्थित एक इमारत में फ्लैट की बालकनी से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया था कि कथित तौर पर राज्य सरकार के एक मंत्री के साथ युवती के संबंध थे।

युवती, टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर अपने वीडियो डालने के कारण लोकप्रिय थी।

उसकी मौत के बाद, कथित तौर पर दो व्यक्तियों के साथ उसकी बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो गई।

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने इन क्लिप को डीजीपी कार्यालय भेजा है।

उन्होंने कहा, “मेरे कार्यालय को 12 क्लिप मिली जिसमें युवती के बारे में दो व्यक्ति बात कर रहे हैं।”

फडणवीस ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली एक युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि पुणे पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने में क्या समस्या है?”

भाजपा विधायक अतुल भाटखलकर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि इस मामले में राज्य सरकार के एक मंत्री संलिप्त हैं।

वनवाड़ी पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है और जांच में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन हम सभी कोण से जांच कर रहे हैं।”

इस बीच, पुणे में इस मामले पर किए गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि जांच की जाएगी और सच सामने आएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पार्टियों के पास कोई काम नहीं है इसलिए ऐसे आरोप लगाते हैं। हालांकि, आरोपों में अगर जरा भी सच्चाई है तो उसकी जांच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग