लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फड़णवीस सरकार की 'अग्निपरीक्षा', मुंबई में किसान आंदोलन और बोर्ड एक्जाम एक ही दिन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 12, 2018 05:48 IST

नासिक से 180 किलोमीटर लंबा पैदल सफर तय कर महाराष्ट्र के 30 हजार से भी ज्यादा किसान मुंबई स्थित विधानसभा का घेराव करेंगे।

Open in App

मुंबई, 12 मार्च। नासिक से 180 किलोमीटर लंबा पैदल सफर तय कर महाराष्ट्र के 30 हजार से भी ज्यादा किसान मुंबई पहुंच  चुके हैं। ये किसान सोमवार सुबह कर्ज माफी सहित अपनी अन्य मांगो को लेकर विधानसभा घेराव करेंगे। इसके अलावा 12 मार्च को 12वीं और 10वीं बोर्ड की परिक्षाएं भी होनी है। ऐसे में किसान आंदोलन के चलते मुंबई में जाम की समस्या हो सकती है।

हांलाकि सरकार ने इस समस्या से निपटने केलिए विशेषतौर पर इंतजाम किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुकाबित, महाराष्ट्र सीएमओ ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि आंदोलन कर रहे किसानों से नर्मी से पेश आए और उनके पक्ष में फैसला सुनाने का हल निकाले। बता दें कि ऑल इंडिया किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई में किसानों ने ये रैली 27 फरवरी को शुरू की थी। जब ये काफिला निकला था तब इसमें 12 हजार किसान शमिल थे लेकिन जैसे-जैसे इनके कदम मुंबई की तरफ बढ़ने लगे और भी किसान जुड़ने लगे। अब जब ये मुंबई पहुंच चुके हैं तो लगभग इनकी संख्या 30 हजार के पार पहुंच चुकी है।

किसानों की प्रमुख मांगकिसानों की पहली मांग बैंकों से लिया कर्ज है, जिसपर वो पूरे तरीके से कर्जमाफी चाहते हैं। मौसम के बदलने से हर साल उनकी फसलें तबाह हो रही हैं। ऐसे में किसान चाहते हैं कि उन्हें कर्ज से मुक्ति मिले। किसान संगठनों की दूसरी मांग बिजली बिल को लेकर है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के ज्यादातर किसान फसल बर्बाद होने के चलते बिजली बिल नहीं चुका पाते हैं। इसलिए उन्हें बिजली बिल में छूट दी जाए।

किसानों की नारजगी फसलों के सही दाम न मिलने को लेकर भी है। सरकार ने हाल के बजट में भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का तोहफा दिया था, लेकिन कुछ संगठनों का मानना था कि केंद्र सरकार की एमएसपी की योजना महज दिखावा है। किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें भी लागू करने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनमुंबईमहाराष्ट्रकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया