लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फडणवीस ने बाढ़ प्रबंधन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:35 IST

Open in App

मुंबई, एक अगस्त महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में बाढ़ से निपटने के दीर्घकालिक कदमों पर विचार विमर्श के लिए सर्व दलीय बैठक बुलाने की अपील की है।

राज्य में पिछले माह हुई भारी बारिश के कारण कुछ इलाके बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

फडणवीस ने पिछले दिनों कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि बाढ़ से जुड़ी पूर्व की सभी रिपोर्टों का अध्ययन किया जाना चाहिए और उनकी अनुसंशाओं पर अमल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कोंकण जिले में लगातार बाढ़ आने को ध्यान में रखते हुए एक अलग आपदा प्रबंधन प्राधिकार बनाने की भी मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में 26 मांग की हैं, जिनमें बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों और बाढ़ प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की साफ सफाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रशासन प्रभावितों को कपड़े, खाना, दवाई और अस्थाई आश्रय देने के कदम उठाए।

फडणवीस ने कहा कि कोल्हापुर में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 700 नए मामले सामने आ रहे हैं और कम से कम 25 मरीजों की मौत हो रही है, इसे देखते हुए संक्रमण के खिलाफ विशेष सुरक्षा उपाए किए जाने की जरूरत है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण फसल खोने वाले किसानों, मछुआरों और दुकानदारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए