महाराष्ट्र: ठाणे में दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

By भाषा | Updated: February 8, 2021 11:12 IST2021-02-08T11:12:03+5:302021-02-08T11:12:03+5:30

Maharashtra: Explosion in gas cylinders kept in two vehicles in Thane, one injured | महाराष्ट्र: ठाणे में दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

महाराष्ट्र: ठाणे में दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

ठाणे, आठ फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार देर रात को खुले मैदान में एक टेम्पो और एक ट्रक में रखे गैस के कुछ सिलेंडरों में धमाका हो गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि धमाके से दोनों वाहन और पास में खड़ी एक वैन में आग लग गई।

कदम ने कहा कि ठाणे के मीरा रोड क्षेत्र के रामनगर में देर रात पौने दो बजे तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडरों में धमाका हुआ।

अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गई और सोमवार सुबह लगभग पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने कहा कि 25 वर्षीय एक स्थानीय निवासी धमाके की जगह पर मौजूद था और उसे मामूली चोट आई।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Explosion in gas cylinders kept in two vehicles in Thane, one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे