महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड के जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:56 IST2021-11-06T17:56:02+5:302021-11-06T17:56:02+5:30

Maharashtra Energy Minister orders probe into Ahmednagar Hospital fire | महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड के जांच के आदेश दिए

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड के जांच के आदेश दिए

नागपुर, छह नवंबर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शनिवार को अहमदनगर सिविल अस्पताल में लगी आग की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस हादसे में कम से कम 11 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की निरीक्षण टीम अस्पताल पहुंच गई है और पुलिस पंचनामे के बाद अपनी जांच शुरू करेगी।

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘अहमदनगर सिविल अस्पताल में आग लगने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मामले की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए हैं। इसबीच, बिजली निरीक्षण विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस पंचनामा पूरा होने के बाद निरीक्षण टीम अपनी जांच शुरू करेगी।’’

राउत ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब अहमदनगर सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लग गई थी। हादसे के समय आईसीयू में करीब 20 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला कलेक्टर को हादसे की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Energy Minister orders probe into Ahmednagar Hospital fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे